Political : अश्लील वीडियो मामले में किसी भी जांच को तैयार : स्वास्थ्य मंत्री
Ready for any investigation in pornographic video case: Health Minister
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:21 AM
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने एक महिला के साथ अपनी कथित अश्लील बातचीत वाला वीडियो वायरल होने के मामले में कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं। गुप्ता ने इस घटना के पीछे जमशेदपुर पूर्व से विधायक सरयू राय का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
बन्ना गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं किसी भी जांच को तैयार हूं। मैंने पुलिस से कहा है कि मेरा और महिला का मोबाइल फोन लेकर किसी भी तरह की पड़ताल कर लें।
गौरतलब है कि झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 23 अप्रैल की रात को सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें कथित रूप से गुप्ता एक महिला से फोन पर अश्लील बातचीत करते सुने जा सकते हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।