Political : सचिन पायलट ने शुरू किया एक दिन का अनशन
Sachin Pilot started one day fast
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:07 PM
जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध मंगलवार को यहां शहीद स्मारक पर एक दिवसीय अनशन शुरू किया।
Political
महात्मा फुले को श्रद्धांजलि के बाद पहुंचे शहीद स्मारक
शहीद स्मारक पर पहुंचने से पहले पायलट ने यहां 22 गोदाम सर्कल के समीप समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं। वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ अशोक गहलोत सरकार द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर पायलट ने एक दिवसीय उपवास पर बैठने की घोषणा की है।
अनशन पर बैठे सचिन पायलट ने कहा कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का बड़ा मुद्दा वसुंधरा राजे सरकार में हुए 45 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का था। हम चुनाव में सफल हुए और सरकार बनाई। लेकिन, सरकार बनने के बाद से ही राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हम जनता के बीच किस मुंह से जाएंगे।
राजस्थान की राजनीति को करीब से जानने वालों का मानना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आवाज बुलंद कर पायलट न सिर्फ गहलोत को बैकफुट पर धकेलना चाहते हैं, बल्कि इसी बहाने वह शक्ति प्रदर्शन कर हाईकमान पर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। पायलट के इस एक दिवसीय अनशन में पूरे राज्य से उनके समर्थक शामिल हुए हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।