Political : लोकसभा सचिवालय के खिलाफ याचिका पर 28 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Supreme Court will hear the petition against the Lok Sabha Secretariat on 28
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:23 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मोहम्मद फैजल की लोकसभा सचिवालय के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।
हाईकोर्ट ने लगाई थी सजा पर रोक, लेकिन बहाल नहीं हुई सांसदी
हत्या के प्रयास के एक मामले में स्थानीय अदालत ने मोहम्मद फैजल को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। केरल उच्च न्यायालय ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी, लेकिन लोकसभा सचिवालय ने सांसद के रूप में अयोग्य घोषित करने वाली अधिसूचना को वापस नहीं लिया है। राकांपा नेता ने इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
11 जनवरी को ठहराये गए थे लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने लक्षद्वीप के पूर्व सांसद फैजल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलों पर गौर किया। दोषसिद्ध और सजा पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद उन्हें सांसद के रूप में बहाल नहीं किया गया है। सिंघवी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील पर मंगलवार को उच्चतम न्यायालय की एक अन्य पीठ के समक्ष सुनवाई होने वाली है। इस पर पीठ ने इसे (लक्षद्वीप की) विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) के साथ से जोड़ने के निर्देश दिए। लोकसभा सचिवालय द्वारा 13 जनवरी को जारी एक अधिसूचना के अनुसार फैजल 11 जनवरी से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।