Political : अडाणी की शेल कंपनी में किसके हैं 20 हजार करोड़ : राहुल
Who has 20 thousand crores in Adani's shell company: Rahul
भारत
RP Raghuvanshi
04 Apr 2023 07:49 PM
नई दिल्ली। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अडाणी मामले में भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने के भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि सबसे पहले भाजपा को जवाब देना चाहिए कि अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार की बेनामी संपत्ति किसकी है। आज सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
Political
पत्रकार के सवाल पर बिफरे राहुल
राहुल गांधी आज जैसे ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, कुछ पत्रकारों ने उनसे सूरत कोर्ट में कल उनके द्वारा डाली गई याचिका पर सवाल किया। पत्रकार ने कहा कि भाजपा बोल रही है कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकार का सवाल सुनते ही राहुल गांधी बिफर गए। उन्होंने कहा कि आप हमेशा भाजपा की बात क्यों करते हैं। राहुल गांधी अडानी के मामले में लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अडानी के मुद्दे को उठाया था।
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मेरी आवाज बंद कर सकते हैं? मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।
मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मामले में राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। साथ ही राहुल को जो दो साल की सजा सुनाई गई थी उसी सजा के खिलाफ याचिका पर 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सूरत कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।