Politics : दूसरों के प्रति शत्रुता हिंदुत्व नहीं, विवेकानंद का हिंदुत्व सर्वसमावेशी : शशि थरूर
Politics
भारत
RP Raghuvanshi
30 Dec 2022 05:01 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Dec 2022 05:01 PM
Politics : कोलकाता। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि दूसरों के प्रति शत्रुता की भावना हिंदुत्व नहीं है और उनके पसंदीदा हिंदू प्रतीक स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व सर्व-समावेशी था।
Politics News
हिंदुत्व पर दो किताबें लिख चुके थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई दक्षिणपंथी नेता ‘स्वामी विवेकानंद के संदेशों की समग्रता’ की अनदेखी करते हुए चुनिंदा उद्धरण देकर उनकी विरासत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता विशेष रूप से स्वामी विवेकानंद के संदेशों का जिक्र करके यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन जिस किसी ने भी उनके संदेशों को समग्र रूप से पढ़ा है, वह समझ जाएगा कि स्वामी विवेकानंद एक सर्व-समावेशी और सर्वग्राही धर्म की सीख देते हैं।”
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि दक्षिणपंथी 19वीं सदी के उत्तरार्ध के धार्मिक सुधारक (स्वामी विवेकानंद) का ‘इस्तेमाल’ अपने राजनीतिक आंदोलन के लिए एक प्रतीक के रूप में करने का ‘प्रयास’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की कल्पना ‘ऐसे हिंदू धर्म की नहीं थी, जो असहिष्णु है।’
रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती इस साल की शुरुआत में मनाई गई थी।