महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार के गुट एक होंगे, मची हलचल
Politics Of Maharashtra
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:34 PM
Politics Of Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों धड़ों शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुटों के संभावित पुनर्मिलन की चचार्एं तेज हो गई हैं। हाल ही में शरद पवार ने संकेत दिया कि यदि दोनों गुट एक हो जाएं, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। Politics Of Maharashtra
सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच लगातार हो रहा संवाद
इस संभावित एकता को लेकर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच लगातार संवाद हो रहा है। हालांकि, अजित पवार ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है। शरद पवार ने यह भी कहा कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले को यह निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह किन लोगों के साथ काम करना चाहती हैं। इस बयान को पार्टी में संभावित एकता की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। Politics Of Maharashtra
विलय से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव
यदि दोनों गुटों का विलय होता है, तो इससे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव आ सकते हैं, खासकर महा विकास आघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर। कांग्रेस और शिवसेना को इस नई स्थिति में अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक मर्जर प्रस्ताव सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बढ़ती बातचीत और हालिया मुलाकातें इस दिशा में सकारात्मक संकेत दे रही हैं। Politics Of Maharashtra