Poonam Pandey : बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर चर्चा में हैं। पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक और बिना झिझक अपनी बात बोलने के लिए फेमस हैं। पूनम पांडे समाज के तय ढांचे या परंपराओं की परवाह किए बिना अपनी राय रखती हैं। पूनम पांडे सोशल मीडिया पर डाले गए बोल्ड कंटेंट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार पूनम पांडे किसी खास वजह से चर्चा में हैं जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पचा नहीं पा रहे हैं।
पूनम पांडे पहली धमक
पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म नशा के जरिए बॉलीवुड (Bollywood) में कदम रखा था। पूनम पांडे पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2011में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने टीम इंडिया की जीत पर एक बोल्ड वादा किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो वे न्यूड पोज़ देंगी। इस बोल्ड वादे ने उन्हें रातोंरात मीडिया हेडलाइन बना दिया। भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया, लेकिन पूनम पांडे को बीसीसीआई की अनुमति न मिलने के कारण वह अपना वादा पूरा नहीं कर पाई तब से वे लगातार विवादों और लाइमलाइट में बनी रहीं।
पूनम पांडे बनेंगी रामलीला में मंदोदरी
ताज़ा मामला दिल्ली की लवकुश रामलीला (Luvkush Ramleela) से जुड़ा है, जहां पूनम पांडे को मंदोदरी (Mandodari) की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। बता दें कि इस फैसले ने सोशल मीडिया और धार्मिक संगठनों में एक बहस छेड़ दी है। पूनम पांडेय द्वारा मंदोदरी का किरदार निभाए जाने को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। यही नहीं भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पूनम पांडे को इस धार्मिक किरदार से हटाने की मांग की है। साथ ही उनका कहना है कि पूनम पांडे की छवि ऐसी भूमिका के अनुकूल नहीं है। वहीं, रामलीला आयोजन समिति का यह कहना है कि यह अवसर पूनम पांडे के जीवन और सोच में बड़ा बदलाव ला सकता हैं और धार्मिक मंच से जुडऩे से उनकी सोच भी परिपक्व हो सकती है।
सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट पर प्रतिक्रियाएँ देते हैं और यही वजह है कि वे हर बार विवादों के बावजूद लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी पूनम पांडे ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। डुबकी लगाने के बाद पूनम पांडे ने कहा था कि उनका जीवन बदल गया है। अब एक धार्मिक आयोजन में उनकी उपस्थिति उनके इसी परिवर्तित जीवन को प्रतीत कर रही है। अब देखना यह कि दिल्ली में हो रही रामलीला में पूनम पांडे किस तरह धार्मिक मंच पर आकर अपनी छवि को किस तरह नया रूप देती हैं। Poonam Pandey :