Porn news : महिला कर्मी को ब्लू फिल्म भेज फंसा एडीओ
Porn news
भारत
RP Raghuvanshi
07 Jan 2023 02:29 AM
भारत
RP Raghuvanshi
07 Jan 2023 02:29 AM
Porn news : बदायूं (उप्र)। जिले के दहगांवा विकासखंड क्षेत्र में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत प्रशासनिक जांच में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी को संदेश भेजकर अश्लील बातें करने के दोषी पाए गए हैं। मामले से संबंधित एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Porn news
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच में एडीओ पंचायत मुनीश कुमार सक्सेना दोषी पाए गए हैं। मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और आरोपी को संबंधित विकास खंड से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सक्सेना के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करके प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है और जल्द ही निलंबन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
मामले के अनुसार, जिले के दहगावां ब्लॉक के एक गांव में तैनात एक महिला पंचायत सहायक ने राशन वितरक द्वारा पात्रों को कम राशन दिए जाने की शिकायत एडीओ से की थी। इसके बाद एडीओ सक्सेना ने महिला को फोन करके अश्लील बातें कीं और महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटो तथा संदेश भेजने शुरू कर दिए।
इससे परेशान महिला कर्मी ने बातचीत का ऑडियो और संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तथा मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी। पीड़ित ने कार्यवाही न होने पर आत्महत्या की भी धमकी दी। महिला पंचायत सहायक ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर घटना से अवगत कराया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी थी।