
Post Office Deposit Scheme : यदि आप मामूली निवेश करके लखपति बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। आप प्रति माह एक छोटा सा निवेश करके जल्दी ही लखपति बन सकते हैं। दरअसल, भारतीय डाक विभाग की ओर से एक ऐसी स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें प्रति माह मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके आप लखपति बन सकते हैं। डाक विभाग की यह योजना बिना रिस्की है और गारंटी से लाभ पहुंचाती है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पोस्ट ऑफिस (Post Office) की रिकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है। 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक के लिए 5 साल की पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) पर ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत को बढ़ाकर अब 6.7 प्रतिशत कर दिया गया है। ब्याज की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है।
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (PORD) में मिनिमम 100 रुपये मंथली से निवेश किया जा सकता है। निवेश की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। 10 रुपये के मल्टीपल में जितना चाहें, उतना निवेश कर सकते हैं।
अगर आपने 5,000 मंथली निवेश पोस्ट ऑफिस RD में कर रहे हैं, तो 5 साल बाद आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। इसमें 3 लाख रुपये आपका कुल निवेश होगा और 56,830 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट को 5 साल की मैच्योरिटी के बाद अगले 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस तरह अगर आप 10 साल तक अपनी RD बनाए रखते हैं, तो आपका कुल गारंटीड फंड 8,54,272 रुपये का होगा। इसमें ब्याज से 2,54,272 रुपये की गारंटीड इनकम होगी।
पोस्ट ऑफिस इस स्कीम में कोई रिस्क नहीं होता है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर सॉवरेन गारंटी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल सीधे सरकार करती है और पोस्ट आफिस की इन योजनाओं में पैसा सुरक्षित रहता है।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट एकाउंट किसी भी ब्रांच में 100 रुपये से खोला सकता है। इसमें एक व्यक्ति कितना भी अकाउंट खुलवा सकता है। इसमें सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। बच्चों के लिए अभिभावक अकाउंट खुलवा सकते हैं। वैसे तो इस स्कीम की अवधि पांच साल है, लेकिन यदि आप चाहें तो तीन साल बाद भी अपना पैसा निकाल सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट पर लोन भी लिया जा सकता है। नियम के अनुसार, 12 किस्त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है। लोन का भुगतान एकमुश्त या किस्तों में किया जा सकता है। लोन की ब्याज दर आरडी पर मिलने वाले ब्याज से 2 फीसदी अधिक होगा।