पोस्ट आफिस की इन 5 स्कीम में मिलता है शानदार रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:31 AM
डाकघर भारत की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है, जिसकी नींव अक्टूबर 1854 में ब्रिटिश शासनकाल में रखी गई थी। शुरू में इसका काम सिर्फ डाक सेवाएं देना था, लेकिन अब यह बैंकिंग, बीमा और निवेश जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है। अगर आप बिना किसी जोखिम के पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट आॅफिस की सेविंग स्कीम्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन योजनाओं में आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपको तयशुदा और गारंटीड रिटर्न मिलता है। इनमें ये मुख्य निम्नलिखित हैं। Post Office Savings Scheme :
1. सुकन्या समृद्धि खाता
* उद्देश्य: बेटियों के भविष्य के लिए निवेश
* ब्याज दर: 8.2% वार्षिक
* न्यूनतम निवेश: 250 रुपये
* अधिकतम निवेश: 15 लाख रुपये
2. किसान विकास पत्र (केवीपी)
* उद्देश्य: लंबी अवधि का सुरक्षित निवेश
* ब्याज दर: 7.5% वार्षिक
* अवधि: लगभग 9 साल 10 महीने, जिसमें निवेश दोगुना हो सकता है
3. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
* उद्देश्य: लंबी अवधि की सुरक्षित निवेश योजना
* ब्याज दर: 7.1% वार्षिक
* टैक्स लाभ: पूर्ण
* सालाना अधिकतम निवेश: 15 लाख रुपये
4. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी)
* उद्देश्य: निश्चित आय वाली योजना
* ब्याज दर: 7.7% वार्षिक
* न्यूनतम निवेश: 1,000 रुपये
* टैक्स छूट: उपलब्ध
5. राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता (आरडी)
* उद्देश्य: छोटे निवेशकों के लिए मासिक बचत
* ब्याज दर: 6.7%
* न्यूनतम निवेश: 100 रुपये प्रति माह
टिप: अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में जोखिम नहीं लेना चाहते और सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो ये पोस्ट आॅफिस स्कीम्स आपके लिए सही विकल्प हैं।