पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा शुरुआती दौर में पीछे चल रहे हैं।

Bankipur by-election Result : बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा शुरुआती दौर में पीछे चल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी मुकाबले में बनी हुई हैं। Bankipur by-election Result
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर और उसके आसपास करीब 300 मीटर के दायरे में ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतगणना केंद्र के भीतर और बैरिकेडिंग के आसपास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ या समूह एकत्र न होने दिया जाए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज मतों की गणना जारी है। शुरुआती रुझानों के साथ ही भाजपा, जन सुराज और राजद समर्थकों की नजरें हर राउंड के नतीजों पर टिकी हुई हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में इस बार 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के दौरान करीब 1.30 लाख मतों की गिनती की जा रही है। दोपहर तक चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है, जबकि अंतिम परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। Bankipur by-election Result
इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा जन सुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबले को लेकर रही। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। हालांकि, अंतिम नतीजा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। Bankipur by-election Result
विज्ञापन