प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा दावा, पार्टी भी बना दी
Prashant Kishor
भारत
RP Raghuvanshi
03 Oct 2024 06:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
03 Oct 2024 06:43 PM
Prashant Kishor : जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पूरी तरह से राजनेता बन गए हैं। बुधवार को एक बड़े कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने के साथ ही एक बहुत बड़ा दावा कर दिया है। प्रशांत किशोर के बड़े दावे को लेकर बिहार से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।
क्या है प्रशांत किशोर का बड़ा दावा?
राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बन गए प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। बड़ा दावा करते हुए प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनते ही एक घंटे के अंदर बिहार प्रदेश के अंदर से शराबबंदी समाप्त कर दी जाएगी। प्रशांत किशोर के इस बड़े दावे के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बिहार में महिलाओं के कुछ संगठनों ने प्रशांत किशोर की घोषणा की कड़े शब्दों में आलोचना की है। कुछ राजनेता प्रशांत किशोर के दावे को बचकाना दावा बता रहे हैं। इन सब आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच प्रशांत किशोर अपनी नव गठित पार्टी के काम-काज में जुट गए हैं।
प्रशांत किशोर की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा
आपको बता दें कि राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी राजनीतिक पार्टी जन सुराज पार्टी के गठन की घोषणा की और बिहार का पिछड़ापन मिटाने का वादा किया। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी मनोज भारती को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि भारती मार्च तक इस पद पर रहेंगे, उसके बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे। पार्टी का गठन पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से राजनेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में किया गया। पार्टी का गठन किशोर के राज्य की 3,000 किमी से अधिक लंबी पदयात्रा शुरू करने के ठीक दो साल बाद हुआ। प्रशांत किशोर ने कहा, जन सुराज अभियान का उद्देश्य बिहार के लोगों को यह समझाना है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं, क्योंकि उन्होंने कभी इन मुद्दों पर वोट नहीं दिया। शायद कुछ लोग हमारा मजाक उड़ाएं और कहें कि हम पलायन रोकने जैसे वादे कैसे पूरे करेंगे, लेकिन हमारे पास एक खाका है। राज्य में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत होगी। हम शराबबंदी कानून को खत्म करके पैसे जुटाएंगे, जिससे हर साल 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। मैं फिर से कहता हूं कि जन सुराज की सरकार आते ही एक घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म कर दी जाएगी। Prashant Kishor