चारों खाने चित्त हुए प्रशांत किशोर, निकल गई सारी हेकड़ी
Prashant Kishor
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:02 AM
Prashant Kishor : राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में विख्यात प्रशांत किशोर चारों खाने चित हो गए हैं। पहले ही दांव में प्रशांत किशोर का चित होना बहुत बड़े संकेत दे रहा है। राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बनने की यात्रा पर चले प्रशांत किशोर राजनीति की पहली सीढ़ी से ही नीचे धड़ाम गिर गए हैं। प्रशांत किशोर के चारों खाने चित होने पर राजनीतिक विश्लेषक खूब मजे ले रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, राजनीति की पहली ही परीक्षा में प्रशांत किशोर को मात्र जीरो नंबर मिले हैं।
क्या है प्रशांत किशोर का नया मामला?
आपको बता दें कि शनिवार को बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट आया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में प्रशांत किशोर की पार्टी की दुर्गति हो गई है। दरअसल बिहार विधानसभा की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए जिसके शनिवार को नतीजे आ गए हैं। इन चारों सीटों में रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज की सीट शामिल है। चारों सीटों पर एनडीए ने अपना कब्जा जमा लिया है। 2 सीटों पर बीजेपी तो एक सीट पर जेडीयू और एक सीट पर जीतनराम मांझी की हम पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का खूब शोर भी था लेकिन रिजल्ट में कुछ नजर नहीं आया। प्रशांत किशोर की पार्टी के तीन उम्मीदवारों को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा है।
बिहार की तरारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की है। विशाल प्रशांत को 78 हजार 755 वोट मिले। वहीं इस सीट पर जनसुराज पार्टी से उम्मीदवार किरण सिंह तीसरे नंबर पर रही हैं। किरण सिंह को मात्र 5 हजार 622 वोट ही प्राप्त हुए हैं।
रामगढ़ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। अशोक सिंह को 62 हजार 257 वोट मिले हैं। वहीं इस सीट पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह चौथे नंबर पर रहे हैं और उन्हें मात्र 6 हजार 513 ही मत मिले हैं।
बेलागंज सीट पर नीतीश कुमार की जेडीयू की मनोरमा देवी ने जीत का परचम लहराया है। मनोरमा देवी को 73 हजार 334 वोट मिले हैं। इस सीट पर जनसुराज पार्टी से मोहम्मद अमजद मैदान में थे जो नतीजों में तीसरे नंबर पर रहे हैं। अमजद को 17 हजार 285 वोट मिली हैं।
इमामगंज सीट पर एनडीए की सहयोगी जीतनराम मांझी की हम पार्टी से उम्मीदवार दीपा कुमारी ने जीत हासिल की है। दीपा कुमारी को 53 हजार 435 वोट मिले हैं। जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे हैं। जितेंद्र पासवान को 37 हजार 103 वोट मिली हैं। Prashant Kishor