जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद ही वो अपने द्वारा कहे गए बयान से पलट गए है। दरअसल , उन्होंने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना वाली जगह पर जाने की बात कही थी।

Prashant Kishore : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद ही वो अपने द्वारा कहे गए बयान से पलट गए है। दरअसल , उन्होंने लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना वाली जगह पर जाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उनका कार्यक्रम बदल गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर अब सोमवार को लखीसराय नहीं जाएंगे और मंगलवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए जुटी भीड़ के बीच बिजली का एक पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मच गई थी। हादसे में सात महिलाओं की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। Prashant Kishore
विधानसभा में सदस्यता की शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में लखीसराय जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करना उचित होगा। उनका कहना था कि उन्हें हादसे की प्रारंभिक सूचना मिली है और मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही वह इस संबंध में कुछ कहेंगे। हालांकि, बाद में जन सुराज पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रशांत किशोर का सोमवार का लखीसराय दौरा स्थगित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्थानीय नेताओं ने हादसे के बाद की स्थिति और सोमवार को मंदिर में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उन्हें दौरा एक दिन आगे बढ़ाने की सलाह दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर अब मंगलवार को लखीसराय जाएंगे और अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लेंगे। वह स्थानीय लोगों और घटना से जुड़े लोगों से भी जानकारी ले सकते हैं। प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर पार्टी की ओर से यही तर्क दिया गया है कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर अतिरिक्त भीड़ जुटने से राहत और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते थे। Prashant Kishore
विधायक पद की शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति के कई प्रमुख नेताओं को याद किया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण सिंह, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं वाले सदन का सदस्य बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय तक बिहार और समाज के लिए काम किया। ऐसे सदन का हिस्सा बनना उनके लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारी है। प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर बिहार विधानसभा में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। उन्हें 3 अगस्त को उपचुनाव में विजेता घोषित किया गया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। Prashant Kishore
विज्ञापन