राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूछे 14 सवाल ,जानिए क्या थे वो सवाल ?
National News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:04 PM
National News : भारत की मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से राज्यपाल और राष्ट्रपति की शक्तियों से जुड़े बड़े सवाल किए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से कुल 14 सवाल पूछे है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनडु राज्यपाल मामले में बड़ा फैसला दिया था।
क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने ?
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल के मामले में एक अहम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्यपाल किसी विधेयक को अनिश्चितकाल तक रोक नहीं सकते। इस आदेश के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सुप्रीम कोर्ट से संबंधित 14 सवाल पूछे है।
संविधान के अनुच्छेदों का दिया संदर्भ
राष्ट्रपति मुर्मू के सवाल संविधान के कई महत्वपूर्ण अनुच्छेदों से जुड़े हैं, जैसे अनुच्छेद 200, 201, 361, 143, 142, 145(3), और 131। ये अनुच्छेद राज्यपाल और राष्ट्रपति के अधिकारों, उनके कर्तव्यों और उनके निर्णयों के कानूनी पहलुओं से जुड़े हैं।
राष्ट्रपति के पूछे गए सवाल
जब राज्यपाल के पास कोई विधेयक आता है, तो उनके पास कौन-कौन से संवैधानिक विकल्प होते हैं?
क्या राज्यपाल को फैसला लेते समय मंत्रिपरिषद की सलाह मानना अनिवार्य है?
क्या राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जा सकती है?
क्या आर्टिकल 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को रोक सकता है?
अगर संविधान में राज्यपाल के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है, तो क्या कोर्ट इसे तय कर सकती है?
क्या राष्ट्रपति के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है?
क्या अदालत राष्ट्रपति के फैसलों पर समयसीमा तय कर सकती है?
क्या राष्ट्रपति के लिए सुप्रीम कोर्ट से राय लेना अनिवार्य है? इसके अतरिक्त और भी सवाल राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे है। National News :