President Election : पिछले 45 सालों से 25 जुलाई को ही नए राष्ट्रपति लेते हैं शपथ
Presidential Election 2022
भारत
चेतना मंच
09 Jun 2022 09:51 PM
New Delhi : चुनाव आयोग ने आज राष्ट्रपति चुनाव का एलान कर दिया है।चुनाव प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है। 18 जुलाई को मतदान होगा तो नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। इसके बाद 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नए राष्ट्रपति को शपथ दिलाएंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं की पिछले 45 सालों से देश का हर नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ क्यों लेते है
हर पांच साल पर 25 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिलता है। ये सिलसिला 1977 से चल रहा है। जब उस वक्त के राष्ट्रपति फकरुद्दीन अली अहमद का कार्यकाल के दौरान फरवरी 1977 में निधन हो गया था ।
राष्ट्रपति के निधन के बाद उप राष्ट्रपति बीडी जत्ती कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। नए राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई 1977 को राष्ट्रपति बने। इसके बाद से ही हर पांच साल पर 25 जुलाई को राष्ट्रपति चुने जाते हैं।