पहलगाम हमले पर गरजी प्रियंका गांधी, कई सवालों के मांगे जवाब
Priyanka Gandhi
भारत
RP Raghuvanshi
29 Jul 2025 09:15 PM
संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने बैसरन घाटी में मारे गए 25 लोगों को सिर्फ हिंदू कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा, "वे केवल हिंदू नहीं इस देश के नागरिक भारतीय थे।" प्रियंका का यह बयान बीजेपी सांसदों की ओर से मृतकों को धार्मिक पहचान से जोड़ने पर आया। Priyanka Gandhi
निर्दोष लोगों को उतारा गया मौत के घाट
सदन में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में 25 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया और सरकार अभी तक स्पष्ट नहीं कर सकी कि हमला कैसे और क्यों हुआ? उन्होंने कहा, "इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और एनएसए की कोई जवाबदेही नहीं है?" प्रियंका गांधी ने मृतकों के नाम गिनवाते हुए कहा, "वे कोई मोहरे नहीं थे, न राजनीति के हथियार। वे भी हमारे जैसे इंसान थे, इस देश के बेटे। उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए थी और उनके परिजनों को सच्चाई जानने का अधिकार है।" सदन में जैसे ही प्रियंका ने उन्हें भारतीय कहा, बीजेपी सांसदों ने 'हिंदू-हिंदू' के नारे लगाए। जवाब में विपक्ष ने 'भारतीय-भारतीय' के नारे लगाकर प्रियंका का समर्थन किया।
प्रियंका गांधी ने अमित शाह के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरी मां के आंसुओं की बात की गई। ये आंसू तब गिरे थे जब उनके पति इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आतंकियों ने शहीद कर दिया था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस सदन में उन 25 लोगों की आवाज इसलिए उठा रही हूं, क्योंकि मैं उनके परिवारों का दर्द समझती हूं। ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं ये इंसान थे हमारे जैसे।" प्रियंका ने रक्षा मंत्री और गृह मंत्री पर तीखा सवाल दागते हुे कहा, "जब हमला हुआ तो सीजफायर क्यों हुआ? आप इतिहास में गए लेकिन इस हमले पर एक शब्द नहीं बोले। क्या हमले की जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए?"