Noida News : कोनरवा के अध्यक्ष बने पीएस जैन व महासचिव अनिल शर्मा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:39 AM
Noida : नोएडा । कनफिडिरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेन्ट् वैलफेयर एसोसियेशन (कोनरवा) की वार्षिक आम सभा आयोजित कि गई।
बैठक में संस्था की बैलेन्स सीट व सेक्रेटरी जनरल रिर्पोट स्वीकार की गई। तथा वर्ष 2022-2025 के लिए नई कार्यकारणी के चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिसमें सर्व सम्मति से पी0एस0जैन को अध्यक्ष वर्ष 2022-2025 के लिए निविरोध निर्वाचित किया गया तथा अनिल शर्मा जी को सेक्रेटरी जनरल निर्वाचित किया गया।
इस बैठक में शेष कार्यकारणी के गठन के लिए अध्यक्ष व सेक्रेटरी जनरल को अधिकृत किया गया शेष कार्यकारणी के गठन के लिए 5 सदस्य कमेटी गठित की जाऐ। जिस पर चर्चा के उपरान्त ए0एस0गुलाटी, टी0एन0कोल, सुरेश गोयल, विनय गुप्ता, पवन मैनी को मनोनित किया गया। जिनके द्वारा सम्भवत: एक सप्ताह में शेष कमेठी का गठन कर दिया जाऐगा।
बैठक में, ब्रि0 अशोक हक, पीके अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, समुन्द्र विजय जैन, अमित खेमका, रिषि बंसल, शिव शंकर राय, सुबोध नागपाल, मेनपाल सिंह यादव, संजीव कुमार, दिव्यानु गुप्ता, पी एस सिंह, विवेक धूपर, अनिल गुप्ता, पवन कोशिक, राजन गुप्ता, डॉ एस पी जैन, सतीस गुप्ता, मुकुल बाजपेयी आदि बहुसंख्या में सदस्य शमील हुऐ।