Pune News : पुणे के तीन विचाराधीन कैदियों की अस्पताल में मौत
Three Pune undertrials die in hospital
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:43 PM
पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में येरवडा केंद्रीय कारागार में तीन विचाराधीन कैदियों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इन कैदियों का एक सरकारी अस्पताल में उपचार हो रहा था।
बहरहाल, तीनों कैदियों के परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन और पुलिस के दावों का विरोध किया और उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए जेल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों की शनिवार को ससून जनरल हॉस्पिटल में मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन विचाराधीन कैदियों में से एक एचआईवी पीड़ित था। जबकि एक अन्य लिवर सिरोसिस से पीड़ित था। तीसरे को दिल से जुड़ी बीमारी थी। सभी की 31 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक सभी की प्राकृतिक मौत थी।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।