
Punjab CM Oath : पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab CM Oath) में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने आज (Punjab CM Oath) राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। आज केवल भगवंत मान को ही शपथ दिलाई गई और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण बाद में होगा।
गौरतलब है कि 10 मार्च को घोषित हुए नतीजों में पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में ना लेकर, शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली।
[caption id="attachment_19242" align="alignnone" width="600"]
Punjab CM Oath: भगवंत मान ने लीं मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए क्या कहा[/caption]
UPDATE
मेरी आप सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील है कि अहंकार ना करें, हमें उन लोगों का भी पूरा सम्मान करना है जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया- भगवंत मान
पंजाब में जिन्होंने हमें वोट दिया और जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हमारी सरकार सबके लिए समान रूप से काम करेगी- भगवंत मान
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पंजाबी सिंगर गुरदास मान सहित पंजाब के कई अन्य सिंगर भी मौजूद।
>> Yogi Cabinet: कब और कहां होगा योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह