एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि बठिंडा तलवंडी साबो थाने में तैनात जगतार सिंह को एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने विभाग से संपर्क कर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने एक मामले में उसकी मदद करने के लिए रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई पहले पांच हजार रुपये ले चुका था और बाकी पैसे देने को कह रहा था।
बठिंडा रेंज की एक सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एएसआई के खिलाफ बठिंडा रेंज के सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।