Punjab Election Date Changed: 14 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पोस्टपोन
Punjab Election Date Changed Election Commission has postponed the Punjab Assembly elections to be held on February 20-Thumbnail chetnamanch
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:28 AM
Punjab Election Date Changed:चुनाव आयोग (Election commission) ने एक धार्मिक अवसर, गुरु रविदास जी जयंती समारोह के मद्देनजर राजनीतिक दलों से कई अनुरोध पत्र प्राप्त करने के बाद आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लगभग एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
नए कार्यक्रम के अनुसार मतदान 14 फरवरी 2022 के बजाय 20 फरवरी को होगा।
आपको बता दूँ कि, इस मामले पर चुनाव आयोग (Election commission) ने आज सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई थी।
>> इसे ये जरूर पढ़े:- PM Modi Security Lapse- मोदी की सुरक्षा में हुई चूकपर उच्च स्तरीय समिति का गठन
इस बैठक में पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी (Punjab Lok Congress Party) के पत्र पर मंथन किया गया था।
सभी राजनीतिक पार्टिओं ने चुनाव आयोग (Election commission) को पत्र लिखकर 16 फरवरी 2022 को गुरु रविदास जयंती Guru Ravidas Jayanti) को देखते हुए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग (Demand for extension of polling date) की थी।
सभी पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर चुनाव आयोग को पत्र लिखे थे। आपको बता दू, हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने भी यह मांग उठाई थी।
>> इसे ये जरूर पढ़े:- Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जानिए रोचक तथ्य
पंजाब में किन कारणो से चुनाव टालने की मांग हो रही थी ? (Why Punjab Election Date Changed?)
राजनितिक पार्टिओं द्वारा लिखे गए पत्रों में लिखा गया है कि 16 फरवरी 2022 को "गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti)" का पावन पर्व होने के कारण से समाज का एक बड़ा वर्ग पहले ही वाराणसी (उत्तर प्रदेश) जा सकता है।
ऐसे में अगर राज्य में पंजाब विधान सभा चुनाव हुए तो वह लोग चुनाव में सहभागी होकर मत देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
इस वजह से चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की चुनाव तारीख में बदलाव किए है। चुनाव आयोग ने बताया की, नए कार्यक्रम के अनुसार मतदान 14 फरवरी 2022 के बजाय 20 फरवरी को होगा।
>> इसे ये जरूर पढ़े:- UP Election 2022: ‘अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं’ -भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर