Punjab News: चायनिज मांझा बेचने पर 255 लोग गिरफ्तार
Punjab News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:34 AM
Punjab News: चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पिछले महीने कथित तौर पर प्रतिबंधित ‘चायनिज मांझा’ या पतंग उड़ाने में इस्तेमाल कृत्रिम रेशे से बने मांझा बेचने के आरोप में 255 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Punjab News
राज्य पुलिस पतंगबाजी के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद प्रतिबंधित ‘चीनी मांझा’ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
प्रतिबंधित ‘चायनिज मांझा’ बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ गत एक महीने में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ने 234 प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 11,364 ‘चीनी मांझा’ के बंडल जब्त किए हैं और इनकी बिक्री में संलिप्त कुल 255 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राज्य के लुधियाना जिले के समराला में एक पांच वर्षीय बच्चे का गला मांझा में फंस गया था और उसके चेहरे पर 100 से अधिक टांके लगाने पड़े थे। अमृतसर में भी 28 वर्षीय एक व्यक्ति का गला चीनी मांझे से कट गया था और उसे 20 टांके लगाने पड़े थे।
पतंग बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि ‘चीनी मांझा’ नायलॉन या अन्य कृत्रिम धागे का बना होता है और उसे मजबूती देने लिए उसपर कांच की लेप लगाई जाती है जिससे वह कटीला हो जाता है।
इस बीच, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले सप्ताह मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री के आरोप में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 173 प्राथमिकी दर्ज की गई और 241 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।