Punjab News : पंजाब में सात उपायुक्तों समेत 39 आईएएस अफसरों का तबादला
39 IAS officers including seven deputy commissioners transferred in Punjab
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:43 PM
चंडीगढ़। पंजाब में नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल करते हुए सात उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी विनीत कुमार को रूही दुग्ग की जगह फरीदकोट का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दुग्ग का मुक्तसर तबादला कर दिया गया है।
ऋषि पाल की जगह लेंगी बलदीप कौर
बलदीप कौर तरनतारन के उपायुक्त के रूप में ऋषि पाल सिंह की जगह लेंगी। सिंह मनसा में उपायुक्त का पदभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि विशेष सारंगल को जालंधर में उपायुक्त बनाया गया है। करनैल सिंह को कपूरथला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
सीमा जैन को स्कूल शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
स्थानांतरित किये गये वरिष्ठ अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण सीमा जैन को स्कूली शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं पुनर्वास केएपी सिन्हा को कृषि एवं किसान कल्याण तथा मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।