Punjab News : ब्रह्मïकुमारी संस्था ने बच्चों को सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक
Brahma Kumari Sanstha made children aware of social media
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:13 AM
Punjab News : संगरूर (पंजाब)। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से स्कूली बच्चों को कैसे बचाया जाए तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल सुरक्षा व सतर्कता के साथ किस तरह करें इसके प्रति जागरूक करने के लिए ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Punjab News :
संगरूर जिले के सुनाम में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयर रेडियो, मधुबन कम्युनिटी सोसाइटी के सहयोग से ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा कस्यूमर अवेयरनेस प्रोग्राम किया गया। कार्यक्रम में मिलेनियम स्कूल और कैंब्रिज स्कूल के बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
Punjab News :
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता रमेश ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का पूर्ण विवरण दिया और बताया कि सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव जहां हमें जानकारियों के सागर में ले जाता है वहीं इसका हानिकारक पहलु भी है। माय चैनल सिलेक्टर एप से जहां डिश टीवी चैनल्स मैनेज करते हैं। वहीं कई ऐसे एप हैं जिनका प्रयोग कई सुविधाओं के लिए किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया ने भावी पीढ़ी को संस्कार व भारतीय संस्कृति से दूर कर दिया है। वहीं उन्हें एक अनजाने अंधेरे में भी धकेल दिया है।
इसलिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सतर्कता बरतनी चाहिए। कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक, विद्यार्थियों के अलावा ब्रह्मकुमारीज संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे।