Punjab News : ब्रह्मकुमारीज ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति किया सतर्क
Brahma Kumaris cautioned against ill effects of social media
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:50 AM
Patiala (Punjab) : पटियाला (पंजाब)। ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कराने के लिए इन दिनों कॉलेजों व स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
पटियाला के राजपुरा में रेडियो मधुबन कम्युनिटी सोसायटी के द्वारा ब्रह्मकुमारीज संस्था के सहयोग से अवयेरनेस प्रोग्राम ब्रह्मकुमारीज वरदानी भवन में आयोजित किया गया।
Punjab News :
जागरूकता कार्यक्रम में मोबाइल इंटरनेट, मोबाइल एप्लीकेशन, चैनल कंट्रोल और फेक साइट, फ्राड मैसेज व कॉल से बचने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उसके बारे में छात्रों को बताया गया। पटेल कॉलेज और वरदानी भवन में आयोजित प्रोग्राम में 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
ब्रह्मकुमारीज संस्था के कैलाश जी ने अंत में सबको आशीर्वचन दिये और कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता से करें।