Punjab News : पंजाब के तरन तारन में कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या
Punjab News : Congress leader Major Singh Dhaliwal shot dead in Tarn Taran, Punjab (File Photo )
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 04:14 AM
Punjab News : कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की सोमवार को यहां एक महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरमीत चौहान ने कहा कि महिला धालीवाल से जुड़ी थी और कथित तौर पर कुछ निजी कारणों से उनकी हत्या कर दी।
सीमावर्ती शहर पट्टी के सांगवा गांव में एक विवाह स्थल (मैरिज हॉल) के पास महिला ने कांग्रेस नेता पर कई गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि उन्हें दो गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। यह विवाह स्थल धालीवाल का था।उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के दलों को भेजा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान धालीवाल पट्टी बाजार समिति के अध्यक्ष थे।