Punjab News : अपने ही बुने जाल में फंस गए पूर्व मंत्री
Former ministers caught in their own woven web
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:25 PM
पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को उनके खिलाफ जांच कर रहे विजिलेंस अफसर को ही 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देर रात जीरकपुर से पकड़ा गया। उनके खिलाफ अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके पीए समेत कई अन्य लोग भी विजिलेंस की रडार पर आ गए हैं। विजिलेंस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया है। अरोड़ा को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Punjab News :
जानकारी के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति समेत कुल तीन मामले में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो कुछ समय से जांच कर रही थी। विजिलेंस की टीम उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी थी। इसी बीच जब मंत्री को लगा कि वह केस में जेल जा सकते हैं तो उन्होंने मामले की जांच कर रहे एआईजी मनमोहन सिंह को ही रिश्वत देने की योजना बना डाली।
Punjab News :
पूर्व मंत्री ने अधिकारी को एक करोड़ रिश्वत देने का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि वे पैसे उनके घर लेकर आएंगे। इसी बीच, अधिकारी ने यह बात अपने सीनियर अधिकारियों को बताई। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई।
सबसे पहले पूर्व मंत्री को जीरकपुर स्थित कॉस्मो माल के पास बुलाया गया। वहां पर वह 50 लाख रुपये लेकर पहुंचे। विजिलेंस ने उसी समय उनकी गिरफ्तारी कर डाली। इस दौरान दो सरकारी गवाह भी बनाए गए। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस का कहना है कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि आरोपी इस तरह का काम करेंगे।