Punjab News : बटाला में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
Punjab News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:55 AM
Punjab News : चंडीगढ़। पंजाब के बटाला में हमलावरों के एक समूह ने एक पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात हमलावरों ने दहिया गांव के निवासी स्वर्ण सिंह को उनके आवास पर गोली मारी। सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Punjab News
पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई।
बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अधीक्षक रैंक का एक अधिकारी मामले की जांच करेगा।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।