सतर्कता ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंह पर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
विपक्षी दलों ने राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि सिंह को मोहाली के श्मशान घाट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने पिता और वरिष्ठ पत्रकार एनएस परवाना का अंतिम संस्कार कर रहे थे।
इससे पहले दिन में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेताओं ने परवाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। परवाना के अंतिम संस्कार में खट्टर मौजूद थे।