
Punjab News[/caption]
पिछले कुछ समय से देश में आयोजित हुए अधिकांश बड़े मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आयोजित किए गए हैं। जिनमें आईपीएल के शुभारंभ मैच और समापन मैच सहित कई अन्य मैच भी शामिल हैं। इसकी बड़ी वजह इसका सबसे बड़ा स्टेडियम होना भी है। यहां की कैपिसिटी 1 लाख से ज्यादा की होने के कारण अधिक संख्या में लोग यहां मैच देख सकते हैं। इसके अलावा ये स्टेडियम सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मगर इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इसकी वजह गुजरात मे बीजेपी की सरकार होना तो है ही, साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह का केंद्रीय सरकार में गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र होना भी है। इसके अलावा गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है, इसलिए बीसीसीआई पर अहमदाबाद को महत्वपूर्ण मैच देने का मामला तूल पकड़ रहा है।