यह मुलाकात अजनाला घटना की पृष्ठभूमि में हो रही है। पिछले सप्ताह अमृतसर के अजनाला में स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए थे। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवार और बंदूक थीं। इस झड़प में एक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि मान बृहस्पतिवार को शाह से मिलेंगे। हालांकि, सूत्रों ने इस मुलाकात के एजेंडे के बारे में नहीं बताया। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने अजनाला में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था बरकरार रखेगी और किसी को भी शांति भंग करने नहीं दी जाएगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।