PUNJAB SAMACHAR: होशियारपुर में पेड़ से टकराई बस, 20 घायल
PUNJAB SAMACHAR
भारत
RP Raghuvanshi
23 Jan 2023 11:29 PM
PUNJAB SAMACHAR: होशियारपुर (पंजाब)। पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार को एक मिनी बस पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
HINDI PUNJAB SAMACHAR
पुलिस ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को हाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 12.30 बजे अड्डा झिर दा खूह के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस से चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि बस तलवाड़ा से हाजीपुर जा रही थी।