विज्ञापन
Punjabi Singer Murder: परिवार का आरोप है कि पंजाब के मोगा का रहने वाला एक शख्स यशइंदर से जबरदस्ती शादी करना चाहता था।

Punjabi Singer Murder: पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की लुधियाना में हत्या कर दी गई है। उनका शव 19 मई की सुबह 11 बजे नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। इसके बाद से परिवार उनकी तलाश में जुटा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का आरोप है कि मोगा का रहने वाला एक शख्स यशइंदर से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने सिंगर को किडनैप किया और फिर हत्या कर दी।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
इंदर और आरोपी की दोस्ती करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। इंदर को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से आरोपी नाराज था।
'आरोपी कनाडा भागा'
इंदर के परिजनों का कहना है कि आरोपी कनाडा से हत्या करने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आया था और फिर वापस इसी रास्ते से भाग गया।
विज्ञापन