Punjab बठिंडा में धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी, बेटा घायल
Punjab News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:11 AM
Punjab News: पंजाब के बठिंडा के खेता सिंह बस्ती में कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करके एक महिला की हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Punjab News
हमला उनके घर पर किया गया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
घटना शनिवार रात की है। मतृका की पहचान मधु गोयल और उसके बेटे का नाम विकास गोयल है।
रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर से खून बाहर आता देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस उपाधीक्षक (शहर-2) गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार इलाके में एक छोटी सी किराना दुकान चलाता है।