PUZZLE : पहेली (PUZZLE) पूछने की परम्परा बहुत पुरानी परम्परा है। पहेली (PUZZLE) पूछने को बूझो तो जानें भी कहा जाता है। पहेली अथवा (PUZZLE) अनेक प्रकार की होती है। कुछ पहेली (PUZZLE) साधारण होती है। साधारण पहेली का उत्तर कोई भी आसानी के साथ दे सकता है। कुछ पहेली (PUZZLE) असाधारण प्रकार की होती है। हम असाधारण प्रकार की तीन पहेली आपके सामने पेश कर रहे हैं।
पहेली नम्बर-1 : हरा घेरा पीला मकान उसमें रहते हैं काले इंसान
बूझो तो जानें क्रम में यहां यह पहेली दी गई है कि-“हरा घेरा पीला मकान उसमें रहते हैं काले इंसान”। इस पहेली को हल करने के लिए हम आपको चार विकल्प दे रहे हैं। इन्हीं चार विकल्प में इस पहली का एक सही उत्तर है। A- तरबूज,
B- नारियल, C- सरसों, D- आम। इन्हीं चारों विकल्पों में से इस पहेली का एक विकल्प सही उत्तर है। हम आपके दिमाग पर अधिक बोझ नहीं डालते। आपको इस पहेली का उत्तर फटाफट बता देते हैं।
पहेली नम्बर-1 का सही उत्तर
इस पहेली को हल करने की प्रक्रिया हम विकल्प नम्बर D से शुरू करते हैं। पहेली के उत्तर के विकल्प में विकल्प D आम है। अब आम में गुठली जरूर होता है, लेकिन उसके अंदर काले रंग का कोई पदार्थ नहीं मिलता।
वहीं ऑप्शन C, सरसों खुद काली हो सकती है, लेकिन उसके अंदर भी ऐसा कुछ नहीं होता है, जिसके चलते य भी इस सवाल का जवाब नहीं है। अब आता है नारियल, तो जिसने भी नारियल खाया है, वह जानता है कि इसके अंदर तो दूर-दूर तक कोई भी काला बीज या दाना नहीं मिलता है। ऐसे में इस सवाल का इन 4 विकल्पों में एकमात्र सही जवाब है ऑप्शन (A) तरबूज, जो इस पजल के हिसाब से ‘हरा घेरा पीला मकान भी होता है और उसके अंदर काली बीज यानी पजल PUZZLE के मुताबिक, काले इंसान भी होते हैं!’
पहेली नम्बर-2 : बिना पैर के चलती हूं, बिना पंख के उड़ती हूं
पहेली PUZZLE नम्बर-2 में पूछा गया है कि “बिना पैर के चलती हूं, बिना पंख के उड़ती हूं”। बूझो तो जानें इस पहेली को हल करने के लिए भी आपको चार ऑप्शन दिए जा रहे हैं। यह रहे आपके ऑप्शन A बिजली, B- धुआँ, C- हवा, D- ट्रेन। इन्हीं चार ऑप्शन में इस पहेली का उत्तर छिपा हुआ है।
पहेली नम्बर-2 का सही उत्तर
पहेली नम्बर-2 के सही उत्तर पर विचार करते हैं। आपको बता दें कि इस पहेली में ऑप्शन A-बिजली और ऑप्शन B- धुआं दोनों ही इस सवाल के सही विकल्प नहीं है। बिजली चलती जरूर है, लेकिन उड़ती नहीं है। वहीं धुआं ऊपर की ओर जाता है यानी उड़ता तो है, लेकिन चलता नहीं है। ऐसे में यह दोनों ही ऑप्शन पहले ही एलिमिनेट हो जाते हैं। अब बारी आती है C- हवा और D- ट्रेन की, तो ट्रेन भले ही पटरियों पर चलती हो, लेकिन उड़ती नहीं है और न ही उड़ सकती है। ऐसे में ऑप्शन D नहीं बल्कि इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन C हवा।
पहेली नम्बर-3 : खरीदने पर काला, जलने पर लाल और खत्म होने पर सफेद क्या है?
पहेली नम्बर-3 भी आसान बनाने के लिए हम आपको चार ऑप्शन दे रहे हैं। पहेली नम्बर-3 के ऑप्शन इस प्रकार हैं- A- तेल, B- सूरज, C- कोयला, D- हल्दी। इन्हीं चार ऑप्शन में इस पहेली का उत्तर छिपा हुआ है।
पहेली नम्बर-3 का सही उत्तर
सवाल के बदले पूछे गए चारों ऑप्शन के बारे में अच्छी समझ रखने वाले पहले ही समझ गए होंगे कि इस सवाल का क्या जवाब है। लेकिन फिर भी बताते चले कि तेल और हल्दी न खरीदते समय काले रहते, न जलने पर लाल होते है और न फेंकने पर सफेद। वहीं रही बात सूरज की तो यह तीनों ही स्थिति उस पर तब अप्लाई हो सकेगी, जब कोई उसे खरीद सकें। ऐसे में इस सवाल का सही जवाब सिर्फ C कोयला ही हो सकता है।