उसे कातिल हसीना कहें, ड्रग्स क्वीन कहें या रईस घर के लडक़ों को फंसाने वाली हसीना कहें। यह सारे नाम एक ही युवती के हैं। इस युवती का असली नाम नव्या मलिक है। ड्रग्स तस्करी के बहुत बड़े रैकेट का हिस्सा रही नव्या मलिक की कहानी बेहद चौंकाने वाली कहानी है। नव्या मलिक नाम की इस हसीना ने एक-दो नहीं बल्कि 850 रईस लडक़ों को अपने जाल में फंसाकर बर्बाद कर दिया है। नव्या मलिक के कारनामे सुनकर हर कोई हैरान है। Navya Malik
कौन है 850 युवकों को बर्बाद करने वाली नव्या मलिक
850 युवकों को बर्बाद करने वाली नव्या मलिक को छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नव्या मलिक के साथ ही साथ हर्ष आहूजा नाम के एक ड्रग्स तस्कर तथा विधी अग्रवल नाम की युवती को भी पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद नव्या मलिक के विषय में एक से बढक़र एक खुलासे हो रहे हैं। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि नव्या मलिक ने 850 से ज्यादा युवकों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
नव्या मलिक के हमराज ने खोले सारे राज
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बहुत बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड किया है। ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल हर्ष आहूजा ने पुलिस को कातिल हसीना नव्या मलिक के सारे राज बता दिए हैं। हर्ष आहूजा ने पुलिस को बताया कि उनके ड्रग्स सिंडिकेट का मुख्य अड्डा एक क्लब था। उसने बताया कि क्लब में आने वाले रईसजादों से पहले युवतियों की दोस्ती करवाई जाती थी। उसके बाद युवतियां इन युवाओं को ड्रग्स के लिए उकसाती थी। उसके बाद उन्हें अपना कंज्यूमर बना लेती थीं। नव्या मलिक और विधि अग्रवाल भी अपने ड्रग्स के कारोबार को ऐसे ही फैलाती थी। हर्ष आहूजा ने खुलासा किया है कि इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक और विधि अग्रवाल इस खेल में केवल एक मोहरा हैं उनके पीछे बड़ा गिरोह है। v
उसने पुलिस को बताया कि ड्रग्स रैकेट के पीछे दिल्ली, मुंबई और पंजाब के बड़े माफिया शामिल हैं। नव्या मलिक होटल, पब और क्लब में रईसजादों से दोस्ती करती थी उसके बाद उन्हें ड्रग्स के लिए उकसाती थी। नव्या मलिक के फोन से कई रईसजादों के नंबर मिले हैं। इनमें से कोई विधायक का बेटा है तो कोई पूर्व मंत्री का। इसके अलावा शराब कारोबारी और दूसरे बड़े लोगों के बेटे भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पूछताछ में हर्ष आहूजा ने खुलासा किया है कि पहली बार उसने दिल्ली के मोनू विश्नोई से ड्रग्स मंगवाई थी। उसके बाद वह नव्या से ड्रग्स खरीदता था। हर्ष आहूजा के खुलासे के बाद पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हर्ष आहूजा, नव्या मलिक का पड़ोसी था। Navya Malik
पूछताछ के दौरान पता चला है कि नव्या मलिक तथा उसके गिरोह का जाल पूरे देश में फैला हुआ था। नव्या मलिक ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर के अलावा पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो पार्टी और ड्रग्स पार्टी होती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स खरीदारों की लिस्ट बना रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या मलिक और विधि हर महीने मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां रातभर चलने वाली इन पार्टियों में शामिल होते थे। दोनों ने राजधानी रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्म हाउस की जानकारी दी है, जहां ये पार्टियां आयोजित होती थीं।
विधि की ईवेंट कंपनी रायपुर के बड़े होटल, क्लब और मैरिज पैलेस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सहित कई ईवेंट्स आयोजित करती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पार्टियां 25-30 लोगों के ग्रुप के साथ शुरू होती थीं। इसमें रईसजादे शामिल होते थे। इन फार्म हाउस में ड्रग्स के साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं। पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा को रिमांड पर लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से था, जिनके साथ पार्टी करने की बात भी कबूल की गई है। Navya Malik
रात भर चलने वाली पार्टियों की क्वीन थी नव्या मलिक
छत्तीसगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक लोगों की नजर में इंटीरियर डिजाइनर है। वह घर को खूबसूरत बनाते-बनाते ही ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में आई थी। बताया जा रहा है कि ड्रग्स सिंडिकेट में नव्या मलिक का पार्टनर अयान परवेज था। अयान रायपुर के मोतीनगर इलाके में रहता है। अयान और नव्या मिलकर पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। हाई प्रोफाइल पार्टियों में नव्या खुद ही जाती थी। ऐसी चर्चा है कि पार्टियों में अपने लोगों के बीच में नव्या मलिक सिंडिकेट की डार्लिंग के नाम से मशहूर थी। पार्टियों में नव्या मलिक पूरी रात मौज-मस्ती करती तथा करवाती थी। उसे पार्टियों की क्वीन भी कहा जाता था। Navya Malik