
Rahul Gandhi Karnataka Rally : राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिव मोगा में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया । राहुल गांधी ने कर्नाटक के जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के केस का हवाला देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री जी मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे थे फिर उस रेपिस्ट की भागने में मदद की यही है मोदी की गारंटी" ।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जब हम अपनी महालक्ष्मी योजना की बात करते हैं तो प्रधानमंत्री को चिढ़ होती है क्योंकि उनके अरबपति मित्रों को पैसा नहीं मिल पा रहा है । बता दें कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस का गठबंधन है। हाल ही में जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर हजारों महिलाओं के साथ जबरन बलात्कार , अश्लील विडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद से रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी भाग गया है । राहुल गांधी ने इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी को जमकर घेरा और बीजेपी पर बलात्कारी की मदद करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने कहा हमारी सरकार युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रही है। युवा निधि में आपको यहां अभी 3 हजार रुपए महीना मिलता है। हम पहली नौकरी पक्की स्कीम लागू करने जा रहे हैं। एक साल की नौकरी मिलेगी, 8500 रुपए हर महीने अकाउंट में जाएंगे, एक साल में एक लाख रुपए होंगे। हिंदुस्तान के सारे ग्रेजुएट्स को बेस्ट क्वालिटी ट्रेनिंग मिलने वाली है। राहुल गांधी ने कहा, उन्होने (बीजेपी सरकार ) आपको बेरोजगारी दी, हम आपको अप्रेंटिसशिप का अधिकार और दुनिया की सबसे बेहतरीन ट्रेनिंग देने जा रहे हैं।Rahul Gandhi Karnataka Rally