कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को पुणे में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास परिसर में ABVP और NSUI से जुड़े छात्रों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई।

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को पुणे में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास परिसर में ABVP और NSUI से जुड़े छात्रों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। Rahul Gandhi
जानकारी के मुताबिक, ABVP से जुड़े छात्रों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे की छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इसका अलग पक्ष रखा। उनका आरोप है कि कार्यक्रम का समर्थन कर रही दो छात्राओं को ABVP से जुड़े लोगों ने छात्रावास में कथित तौर पर रोक लिया और उन्हें धमकाया। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच विवाद बढ़ा और छात्रावास परिसर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। Rahul Gandhi
घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार छात्रावास परिसर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ABVP से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दोनों छात्राओं को धमकाया। हालांकि, झड़प की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया है। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। Rahul Gandhi
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होना है। कार्यक्रम से ठीक पहले विश्वविद्यालय परिसर में हुई झड़प ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। दोनों छात्र संगठनों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पुणे में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर असंतोष है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को छात्रों का समर्थन मिल रहा है और यही वजह है कि विरोधी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। Rahul Gandhi
विज्ञापन