कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवा रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने अचानक उनके गाल पर किस कर दिया।

Rahul Gandhi : महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवा रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने अचानक उनके गाल पर किस कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। Rahul Gandhi
पुणे के SSPMS मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्राओं और युवाओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। कार्यक्रम का फोकस महिला सुरक्षा, समानता, शिक्षा और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर रहा। राहुल गांधी ने महिलाओं से पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने युवतियों से अपनी बात खुलकर रखने और आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का संदेश दिया। Rahul Gandhi
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने महिलाओं को किसी व्यक्ति के अधीन या किसी की संपत्ति मानने वाली सोच को बदलने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान उसकी अपनी होती है और समाज में उसे समान अधिकार तथा सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को ‘बी लाउड, बी प्राउड’ का संदेश देते हुए अपनी आवाज मजबूती से उठाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों के बीच पहुंचे और उनके साथ तस्वीरें तथा सेल्फी लीं। इसी दौरान एक छात्रा ने अचानक राहुल गांधी के गाल पर किस कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। वीडियो में घटना के बाद राहुल गांधी मुस्कुराते नजर आते हैं और इसके बाद छात्रा से बातचीत करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। Rahul Gandhi
राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव उपाध्याय ने कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों की वास्तविक समस्याओं पर ठोस चर्चा करने के बजाय केवल बयानबाजी की। उपाध्याय ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर भी सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि कॉलेजों की बसों के जरिए लोगों को कार्यक्रम में लाया गया था। बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी और उत्साह से सत्तारूढ़ गठबंधन असहज है। सावंत के मुताबिक, प्रशासन की ओर से लगाई गई विभिन्न पाबंदियों के बावजूद कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। उन्होंने इसे युवाओं के बीच कांग्रेस की स्वीकार्यता से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। Rahul Gandhi
सचिन सावंत ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के Gen Z के साथ हुए संवाद कार्यक्रम को लेकर भी सत्तारूढ़ गठबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को लगातार कमजोर किया गया है। कांग्रेस नेता ने अपने बयान में बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों की विचारधारा पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केवल खुद को युवाओं का प्रतिनिधि बताने से कोई नेता युवा आइकन नहीं बन जाता। Rahul Gandhi
विज्ञापन