लखीमपुरी खीरी मामले में प्रियंका गांधी के स्टैंड को राहुल ने सराहा
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 08:44 AM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 08:44 AM
राष्ट्रीय ब्यूरो। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के मामले में राजनीति गरमाती जा रही है। तकरीबन समूचा विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की पहल की जमकर तारीफ की है।
लखीमपुर खीरी जाते समय रास्ते में हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी की हौसलाआफजाई करते हुए राहुल ने ट्वीटकर कहा, ‘प्रियंका,मै जानता हूं कि तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं।‘ उन्होंने आगे लिखा, ‘न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाताओं को जिताकर रहेंगे।’ बतादें कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खरी की हिंसक घटना के बाद नेताओं के वहां जाने पर रोक लगा दी है। इसी के चलते लखीमपुर जाने की कोशिश कर रही प्रिंयका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ न आने का आदेश जारी कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को भी लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया तो वे धरने पर बैठ गए हैं। फिलहाल विपक्ष इस घटना को लेकर बेहद आक्रामक है,जबकि सरकार बैकफुट पर है और आरोप लगा रही है कि विपक्ष घटना पर राजनीति कर रहा है।