Job Update- रेलवे ICF में अप्रेंटिस के 782 पदों पर निकली भर्तियां
Railway Recruitment (PC- India.com)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Sep 2021 05:21 PM
Railway Recruitment ICF- रेल मंत्रालय ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई में अप्रेंटिस के 782 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन सम्बन्धित नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन संबंधित यह नोटिफिकेशन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट http://pbicf.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जारी किए गए पदों पर 26 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे (Railway Recruitment) द्वारा जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-फ्रेशर्स-
1. वेल्डर - 50 पद
2. फिटर - 43 पद
3. पेंटर - 34 पद
4. कारपेंटर - 31 पद
5. मशीनिस्ट - 25 पद
6. इलेक्ट्रीशियन - 17 पद
पूर्व आईटीआई -
1. वेल्डर - 172 पद
2. फ़िटर - 151 पद
3. इलेक्ट्रीशियन - 128 पद
4. कारपेंटर - 50 पद
5. पेंटर - 49 पद
6. मशीनिस्ट - 32 पद
आयु सीमा -
दिए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के लिए -100 रुपए
आरक्षित वर्ग व महिलाओं के लिए - निःशुल्क
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 27 सितंबर 2021
ऑनलाइनआवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अक्टूबर 2021
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी -
रेलवेे (Railway Recruitment) द्वारा जारी किए गए पदों पर ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://pbicf.in पर विजिट करें। उपरोक्त वेबसाइट पर आवेदन संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है।