दिल्ली में अगले 2 दिन झमाझम बारिश, 15 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:41 AM
मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई और जलभराव के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक बाधित रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। अगले 2 दिन बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम रहेगा। Rain Alert :
अगले 7 दिन का पूवार्नुमान
* गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र: कुछ स्थानों पर भारी बारिश
* पूर्वी राजस्थान: 30-31 अगस्त को भारी बारिश
* उत्तर भारत: 30 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश
* उत्तराखंड और हिमाचल: अगले 5 दिन भारी बारिश, 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
* पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश: गरज और बौछारें
* मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़: भारी बारिश का अलर्ट
* समुद्री क्षेत्रों में चेतावनी में मछुआरों को 30 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक सोमालिया, ओमान तट और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी राज्यों में आफत
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निदेर्शों का पालन करने की सलाह दी गई है। अगले 2 दिन दिल्ली और कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। ट्रैफिक, जलभराव और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए सावधानी जरूरी है।