Rajasthan: बीएसएफ ने सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
Rajasthan News
भारत
RP Raghuvanshi
07 Dec 2022 03:16 AM
Rajasthan: राजस्थान के गंगानगर जिले में श्रीकरणपुर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
Rajasthan News
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पहचान के बाद शव को मंगलवार की शाम पाकिस्तान को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना हरमुख चौकी पर माझीवाला गांव के पास सोमवार तड़के हुई।
सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति भारतीय सीमा पार कर गया और टॉर्च लेकर जा रहा था, बल के जवानों ने उसे रूकने कह चुनौती दी लेकिन वह नहीं रुका और भारतीय क्षेत्र में घुस गया जिसके बाद उसे गोली मार दी गयी ।
उन्होंने बताया कि घटना के समय घना कोहरा था। बीएसएफ के जवानों ने सुबह दृश्यता होने पर शव बरामद किया।
सोमवार को पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग हुई लेकिन उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। आज सुबह उन्होंने बीएसएफ को सूचना दी कि शाम को उस व्यक्ति का बेटा शिनाख्त के लिए वहां पहुंचेगा।
सूत्रों ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को मंगलवार शाम को पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया।