Rajasthan News: कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की एक और सूची जारी की
Rajasthan
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:36 AM
Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की एक और सूची शुक्रवार को जारी की। इसके तहत 88 ब्लॉकों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
Rajasthan News
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह सूची जारी करते हुए ट्वीट किया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे पहले चार जून को ही 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई थीं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस में संगठन के स्तर पर अनेक जिलाध्यक्ष सहित बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं। नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाल ही में ये नियुक्तियां शीघ्र किए जाने के संकेत दिए थे जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की दो सूचियां जारी की जा चुकी हैं।