Rajasthan : युगल जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित आत्महत्या की
Rajasthan News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:24 PM
Rajasthan : जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती ने देर रात रेलगाड़ी के आगे कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
Rajasthan News
अलवर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के थानाधिकारी मोहन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गत रात करीब दो बजे साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूदकर कर युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय जमनदीप और युवती की पहचान 18 वर्षीय कोमल के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।