
Rajasthan Election Results 2023 : राजस्थान विधानसभा के लिए पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं राजस्थान की नदबई विधानसभा सीट की बात करें तो यहां पर नोएडा के लाल के विख्यात कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर सिंह अवाना भाजपा के जगत सिंह से 1282 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने छठें राउंड से बढ़त बनाना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि जोगिंदर सिंह अवाना मूलरुप से नोएडा के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने राजस्थान के नदबई विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया था। राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी और भाजपा के उम्मीदवार कृष्णेंद्रा कौर दीपा को हराया था। पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जोगिंदर सिंह अवाना के सामने भाजपा के जगत सिंह प्रत्याशी है। नदबई सीट को लेकर वोटों की गिनती जा रही है।
पहला राउंड जगत सिंह भाजपा 5378 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 2398
दूसरा राउंड जगत सिंह भाजपा 4601 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 3922
तीसरा राउंड जगत सिंह भाजपा 4289 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 3744
चौथा राउंड जगत सिंह, भाजपा 3910 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 3645
पांचवां राउंड जगत सिंह, भाजपा 3946 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 4389
छठां राउंड जगत सिंह, भाजपा 3525 जोगिंदर सिंह अवाना, कांग्रेस 6169
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।