छुपा रुस्तम निकले राजस्थान में कांग्रेस के विधायक, सच्चाई सामने आने से उड़े होश
Rajasthan assembly elections
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:31 PM
Rajasthan News : राजस्थान में विधानसभा का चुनावी दौर अपने चर्म पर है। जिसे लेकर सभी पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्यरशी अपने अपने क्षेत्र सें अपना नामांकन पत्र भर रहे हैं। नामांकन के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव आगोग में जमा किए गए हलफनामे में अलग ही सच्चाई निकलकर सामने आ रही है। अभी कुछ दिन पहले सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में अपने तलाक की जानकारी दी थी, लेकिन अब एक और कांग्रेस प्रत्याशी की दूसरी शादी की सच्चाई सामने आई है।
Rajasthan News in hindi
हम बात कर रहे हैं जयपुर की किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमीनुद्दीन कागजी की। जिन्होंने अपने नामांकन के दौरान जारी हलफनामे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 50 साल के अमीनुद्दीन कागजी ने हिन्दू लड़की से दूसरी शादी की है। अमीन ने रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे दस्तावेजों में इसकी पुष्टि की है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद सामने आए हलफनामे में अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा और दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा बताया है। साथ ही चुनावी शपथ पत्र में दो बेटों और 2 बेटियों का जिक्र किया है।
2018 के शपथ पत्र में थी ये जानकारी
बताया जा रहा है कि दूसरी बीवी से विधायक को एक बेटी भी है। इसकी पुष्टि चुनावी हलफनामे से ही होती है। दरअसल, साल 2018 के चुनावी हलफनामे में जिस बेटी का नाम लिखा था, अब उसकी दूसरी बेटी के नाम का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि इन्हीं पांच साल में अमीन की बड़ी बेटी का निकाह हो चुका है। अब दूसरी बीवी मोनिका शर्मा कागजी से हुई बेटी की जानकारी इस बार के चुनावी शपथ पत्र में दी गई है।
इतनी संपत्ति के मालिक है अमीन कागजी
आपको बता दें कि चुनावी शपथ पत्र में अमीन कागजी ने अपनी चल और अचल संपत्ति की भी जानकारी दी है। अमीन कागजी के पास सांगा मोटर्स में 1.92 करोड़ रुपये के शेयर हैं। सांगा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड में 50 लाख के शेयर है, सांगा होटल में 16 लाख के शेयर है और सलीम पेपर में 78.16 लाख के शेयर उनके नाम पर है। अमीन की खुद की अचल संपत्ति की मौजूदा कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अमीन के पास 10 तोला सोने के आभूषण हैं और उनकी दोनों पत्नियों के पास 21-21 तोला सोने के आभूषण हैं। यानि कि तीनों के पास करीब 31 लाख रुपये का सोना है।
सचिन पायलट ने भी हलफनामे में लिखा 'तलाकशुदा'
आपको बता दें कि टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने भी अपनी चुनावी शपथ पत्र में दी गई जानकारी से सभी को चौंका दिया था। चुनावी हलफनामे में सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है। जबकि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए एफिडेविट में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।