Rajasthan News : सड़क हादसे में चार्टर्ड एकाउन्टेंट की मौत, पत्नी और दो बच्चे जख्मी
Chartered accountant killed in road accident, wife and two children injured
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:30 AM
Rajasthan News: राजस्थान खारिया मीठापुर बाईपास पर हुए हादसे में गुड़गांव के एक चार्टर्ड एकाउन्टेंट प्रफुल्ल मेहता की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और 2 बच्चे घायल हो गए। यह हादसा कार के ट्रक से टकराने से हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया।
पुलिस के मुताबिक अलवर निवासी प्रफुल्ल मेहता गुड़गांव में चार्टर्ड एकाउन्टेंट थे। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गुड़गांव से जोधपुर जैन संतों के दर्शन करने आए थे। लौटते समय खारिया मीठापुर बाईपास पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक सीए प्रफुल्ल मेहता की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी यीशु मेहता (38), दर्शील मेहता (14) तथा निरल मेहता (16) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
हादसे के बाद बाईपास पर यातायात जाम हो गया। इससे काफी देर तक वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर रास्ता साफ कराया।