Rajasthan News : एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, 30 लाख की चपत
Crooks uprooted SBI's ATM, 30 lakhs lost
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:50 PM
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विकास सांगवान ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पावर हाउस चौराहे पर लगी, स्टेट बैंक आफ इंडिया की 30 लाख रुपये से अधिक नगदी से भरी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गये। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के औराई थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश स्टेट बैंक आफ इंडिया की एटीएम उखाड़ ले गए। उसमें 30 लाख रुपये से अधिक नकदी से भरी थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विकास सांगवान ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पावर हाउस चौराहे पर लगी, स्टेट बैंक आफ इंडिया की 30 लाख रुपये से अधिक नगदी से भरी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गये। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों के अनुसार, एटीएम मशीन में 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी रखी हुई थी। वास्तविक नकदी का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच